(क) साहित्य प्रकाशन

सभा द्वारा भारतीय भाषाओं (आदिवासी सहित) एवं उनके साहित्य से सम्बद्ध तथा गांधी विचार की पुस्तकें हिन्दी, उर्दू, गुजराती, मराठी, अंग्रेजी एवं अन्य भारतीय भाषाओं में तैयार एवं प्रकाशित की जाती हैं।

संस्था की स्थापना से लेकर वर्तमान तक दो सौ से अधिक ग्रंथ प्रकाशित किए जा चुके हैं।

(ख) गांधी साहित्य भंडार

सभा द्वारा गांधी समाधि, राजघाट पर लगभग 60 वर्षों तक ‘गांधी साहित्य भण्डार’ का संचालन किया गया, जहाँ गांधी विचार एवं राष्ट्रीय साहित्य की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जाती थी।

वर्तमान में यह गतिविधि संस्था के सभागार के बाहरी कक्ष से संचालित की जा रही है।

प्रकाशन सूची देखें